फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: अमिताभ बच्चन ने बताया, किन छह तरह के लोगों से है दूरी बनाना जरूरी

Fri, 17 Jul 2020 12:39 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से से बचना बड़ा ही मुश्किल है। यह बीमारी बड़ा या छोटा, अमीर या गरीब देखकर नहीं आती। ये तो बस जिसने भी थोड़ी सी असावधानी बरती, उसे तुरंत जकड़ लेती है। बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं हैं। हाल ही में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद से वह मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें चाहने वाले भी उनके लिए पूजा-प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्दी से स्वस्थ हो जाएं। अमिताभ बच्चन ने भी अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि किन छह प्रकार के लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे तो आप सुखी रहेंगे, खुश रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन का बंगला - फोटो : Social media
किन छह तरह के लोगों से दूरी बनानी है, यह जानने से पहले आपको ये बता दें कि मुंबई स्थित अमिताभ बच्चन के चारों बंगलों जलसा, जनक, वत्सा और प्रतीक्षा को बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने सील कर दिया है। इन बंगलों के बाहर कंटेनमेंट जोन का बोर्ड भी बीएमसी ने लगा दिया है ताकि लोग उनसे दूर रहें, जिससे लोग कोरोना से संक्रमित न हो पाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के अलावा उनके परिवार में उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि पत्नी जया बच्चन का टेस्ट निगेटिव निकला है। फिलहाल अभिषेक बच्चन भी नानावती अस्पताल में ही भर्ती हैं जबकि ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन में हैं।

4 of 7
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के 26 स्टाफ के सदस्यों का स्वैब टेस्ट यानी कोरोना टेस्ट हुआ है। हालांकि सभी की रिपोर्ट्स निगेटिव हैं। अब आइए जान लेते हैं कि अमिताभ बच्चन ने किन छह तरह के लोगों से दूरी बनाने को कहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पहले संस्कृत में लिखा है, 'ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः। परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।।' और फिर इसका मतलब बताया है कि, 'सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।' 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस समय देश में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह 10 लाख के पार हो गया है। हालांकि सक्रिय मामलों की संख्या 3,42,473 ही है। पिछले 24 घंटे में 34,956 नए मामले सामने आए हैं। अब तक इस बीमारी से 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वही अगर विश्व की बात करें तो संक्रमित की संख्या एक करोड़ के पार जा चुकी है। इस महामारी ने दुनिया के 180 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे अब तक 5.87 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
हालांकि वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक इसे तैयार करने में लगे हुए हैं। कुछ का मानव परीक्षण चल रहा है तो कई वैक्सीन बनाने के अंतिम चरण में हैं। रूस ने तो यह भी दावा कर दिया है कि सितंबर तक कोरोना की वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। यहां के के सेचेनोव यूनिवर्सिटी का दावा है कि Gam-COVID-Vac Lyo नाम की उसकी वैक्सीन के अब तक हुए सभी चरणों के परीक्षण सफल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वही भारत की अगर बात करें तो आईसीएमआर और भारत बायोटेक की ओर से तैयार 'कोवैक्सिन' नाम की वैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू हो चुका है। इसके लिए 14 जगहों के करीब 1500 स्वयंसेवकों को चुना गया है। इसके अलावा भारत की दूसरी वैक्सीन 'जायकोव- डी' का मानव परीक्षण भी शुरू हो चुका है। इसे अहमदाबाद स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी जाइडस कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड ने तैयार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें