दुनिया के कई देशों में भले ही कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहे हैं और भारत में भी वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। यह देखा गया है कि इसके संक्रमण के कारण बुजुर्ग और पहले से ही सांस की बीमारी (अस्थमा) से परेशान लोगों, कमजोर इम्यूनिटी, मधुमेह और हृदय रोग जैसी परेशानियों का सामना करने वालों के गंभीर रूप से बीमार होने की संभावना अधिक होती है और यह खतरा अभी भी बरकरार है। दरअसल, वैज्ञानिक यह कई बार कह चुके हैं कि यह वायरस शरीर के अंदर प्रवेश कर फेफड़ों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में, जिनसे यह पता चल सकता है कि कोरोना का संक्रमण आपके फेफड़ों में भी फैल रहा है।