ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रविवार को कोरोना की दो वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी, जिसमें एक स्वदेशी वैक्सीन भी है, जिसका नाम 'कोवैक्सीन' है। इसे भारत बायोटेक कंपनी ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के साथ मिलकर बनाया है। हालांकि इसको लेकर अब सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं कि वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के आंकड़े जारी किए बिना इसे अनुमति कैसे दे दी गई, लेकिन इस बीच सबसे बड़ी बात ये है कि ब्राजील की निजी हेल्थ क्लीनिक एसोसिएशन ने भी इस भारतीय वैक्सीन में अपनी दिलचस्पी दिखाई है और 'कोवैक्सीन' की 50 लाख खुराक की खरीद के लिए बातचीत की है।