फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर: संक्रमण से बचने के लिए करें ये काम, इन नए लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Thu, 08 Apr 2021 05:11 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : iStock/Amar Ujala
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक लाख 26 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे संक्रमितों की यह संख्या शायद और भी बढ़ सकती है। एक समय ऐसा आया था, जब लग रहा था कि देश से कोरोना अब खत्म हो रहा है, लेकिन अचानक आई इसकी दूसरी लहर और भी संक्रामक हो गई है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना की इस दूसरी लहर से संक्रमण के नए लक्षणों के बारे में और इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए? 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोरोना के नए लक्षणों के बारे में जानने से पहले बेहतर है कि इसके पुराने लक्षणों के बारे में भी जान लिया जाए, क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर में भी कई लोगों में पुराने लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, स्वाद और गंध न पता चलना, सांस लेने में दिक्कत या सांस फूलना आदि कोरोना के पुराने लक्षणों में शामिल हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोविड कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग प्रभारी डॉ. अनिल डोंगरे ने भी अमर उजाला से खास बातचीत में बताया है कि पिछले साल सितंबर-अक्तूबर तक आमतौर पर बुखार, जुकाम, स्वाद और गंध का न पता चलना और सांस लेने में तकलीफ आदि को कोरोना का संभावित लक्षण माना जा रहा था, लेकिन अब कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में इसके लक्षणों में भी कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना के नए लक्षण क्या हो सकते हैं? 
  • डॉ. अनिल डोंगरे ने बताया कि स्वाद और सुगंध चले जाने की दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ आदि अब लोगों को काफी देर से महसूस हो रही है, उससे पहले मरीजों में कमजोरी, थकान, शरीर में दर्द, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. अनिल डोंगरे ने यह भी बताया कि कोरोना की इस दूसरी लहर में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आपको जल्द ही यह पता चल जाता है कि आप संक्रमित हो चुके हैं तो ज्यादा से ज्यादा आराम करें, क्योंकि सामान्य तौर पर इससे भी लाभ मिल सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप थोड़ा सा भी स्वस्थ महसूस करने लगें, तो लापरवाही बिल्कुल न बरतें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना टेस्ट कराना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि ऐसा न करके आप दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बचाव के उपाय क्या हैं? 
  • डॉ. अनिल डोंगरे ने कहा कि सरकार ने कोरोना से बचने के जो उपाय बताए हैं, उनका जरूर पालन करें, जैसे कि मास्क लगाना, सुरक्षित शारीरिक दूरी आदि। उन्होंने कहा कि अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं तो बेहतर है कि घर पर ही रहें और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। साथ ही प्रोटीन और अन्य पौष्टिक आहारों का सेवन भी थोड़ी-थोड़ी देर पर करते रहें। ये कोरोना से जल्दी उबरने में मददगार साबित हो सकते हैं। 
नोट: यह लेख मध्यप्रदेश के इंदौर में कोविड कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग प्रभारी डॉ. अनिल डोंगरे से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालनकिया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें