फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: कोरोना वैक्सीन महिलाओं और पुरुषों में हो सकती है संतानहीनता का कारण, जानिए सच्चाई

Tue, 25 May 2021 11:50 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 19 करोड 60 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। टीका लेने वालों में महिलाएं और पुरुष, दोनों शामिल हैं और टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज आजकल खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन महिलाओं और पुरुषों में संतानहीनता का कारण हो सकती है। आइए जानते हैं इस वायरल मैसेज की सच्चाई क्या है? 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई बताई है। पीआईबी ने लिखा है, 'कई फर्जी खबरों/संदेशों के जरिये कोविड टीकाकरण से जुड़े भ्रम फैलाए जा रहे हैं, इनमें से एक भ्रम यह है कि वैक्सीन महिलाओं व पुरुषों में संतानहीनता का कारण हो सकती है!' 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
पीआईबी का कहना है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है, इससे संतानहीनता होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। पीआईबी ने आगाह किया है कि कृपया ऐसी अफवाहों या सूचनाओं से सावधान रहें और टीकाकरण जरूर कराएं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इससे पहले जनवरी में भी सोशल मीडिया पर अफवाहों वाली एक पर्ची वायरल हुई थी, जिसमें हिदायत दी गई थी कि किन-किन स्थितियों में टीका नहीं लगवाना है। उस पर्चे में लिखा था-  
  • अविवाहित युवतियां टीके से दूर रहें (विवाह बाद संतानहीनता) 
  • बच्चों को इससे दूर रखें (भविष्य में अनेक बीमारियां संभव) 
  • जिन्हें कभी निमोनिया, अस्थमा या ब्रोंकाईटीज जैसे श्वसन तंत्र संबंधी बीमारियां थीं (साइड इफेक्ट में मौत संभव) 
  • शराब, सिगरेट, तंबाकू का सेवन करने वाले (कैंसर की संभावना) 
  • मानसिक व न्यूरल समस्याओं के मरीज (बीमारी बढ़ सकती है) 
  • डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न लगवाएं (हल्के साइड इफेक्ट में भी मौत संभव) 
इन अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर मन में कोई शंका है तो बेहतर होगा कि आप टीका लगवाने से पहले स्वास्थ्यकर्मियों या डॉक्टरों से सलाह लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें