फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं से उनके शिशुओं को भी मिल सकती हैं एंटीबॉडीज, शोध में खुलासा

Mon, 01 Mar 2021 04:06 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 11 करोड़ 47 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इस वायरस की चपेट में आकर 25 लाख से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस वायरस को अच्छी तरह समझ पाएं, इसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं। इस बीच एक नए शोध में यह दावा किया गया है कि एंटीबॉडी, जो कोविड-19 संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं, गर्भवती महिलाओं से उनके बच्चों में भी स्थानांतरित हो जाते हैं। इस अध्ययन को 'अमेरिकन जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी' में प्रकाशित किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों की यह खोज इस बात का सबूत है कि गर्भवती महिलाएं, जो कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सुरक्षात्मक एंटीबॉडी पैदा करती हैं, अक्सर उस प्राकृतिक प्रतिरक्षा में से कुछ को अपने भ्रूणों तक भी पहुंचा देती हैं। अध्ययन के मुताबिक, शोध के नतीजे इस विचार को भी समर्थन देते हैं कि माताओं को कोरोना के टीके लगाने से उनके नवजात शिशुओं को भी लाभ हो सकता है। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित वील कॉर्नेल मेडिसिन में पैथोलॉजी और लैबोरेट्री मेडिसिन की असिस्टेंट प्रोफेसर और इस अध्ययन की वरिष्ठ लेखिका डॉ. यावे जेनी यांग कहती हैं, 'चूंकि अब हम कह सकते हैं कि गर्भवती महिलाएं कोविड-19 के खिलाफ जिस एंटीबॉडी का निर्माण करती हैं वह गर्भ में पल रहे उनके शिशु तक भी पहुंचता है, इसलिए हमें ऐसा लगता है कि कोरोना वैक्सीन से बनने वाली एंटीबॉडी भी मां से उनके बच्चे तक पहुंचेंगे, इस बात की संभावना अधिक होगी।' 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. यांग और उनकी टीम ने मार्च से मई 2020 के बीच न्यूयॉर्क वील कॉर्नेल मेडिकल सेंटर में बच्चों को जन्म देने वाली 88 महिलाओं के रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया और इस नतीजे पर पहुंचे। दरअसल, उस समय न्यूयॉर्क शहर महामारी का वैश्विक केंद्र बना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अध्ययन के मुताबिक, सभी महिलाओं के खून में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी का मिलना यह दर्शाता है कि वो कभी न कभी वायरस से संक्रमित हुई थीं, भले ही उनमें से 58 फीसदी महिलाओं में कोई लक्षण नहीं थे। इसके अलावा, जबकि एंटीबॉडी लक्षण और बिना लक्षण, दोनों तरह की महिलाओं में पाए गए थे, शोधकर्ताओं ने पाया कि एंटीबॉडी का स्तर सिम्प्टोमैटिक (जिनमें कोरोना के लक्षण देखने को मिले) महिलाओं में अधिक था। इसके अलावा सिम्प्टोमैटिक माताओं से पैदा हुए शिशुओं में भी एंटीबॉडी का स्तर अधिक पाया गया था। शोधकर्ताओं का मानना है कि वैक्सीन से पैदा हुई एंटीबॉडी का असर भी कुछ ऐसा ही होगा, जैसा कोरोना के संक्रमण से पैदा हुई एंटीबॉडी से देखने को मिल रहा है। 

नोटः यह लेख अमेरिकन जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें शोध के बारे में विस्तार से बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें