दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से आठ करोड़ 76 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 18 लाख 91 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके नए-नए स्ट्रेन भी सामने आ रहे हैं, जो और भी चिंता बढ़ा रहे हैं। ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन को काफी संक्रामक माना जा रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के फैलने को लेकर अब तक कई शोध हो चुके हैं। हालांकि अब भी कई तरह के ऐसे सवाल मन में बने हुए थे, जिनका कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया था, जैसे- कोई संक्रमित व्यक्ति आखिर कितने दिन तक कोरोना वायरस फैला सकता है, किसी व्यक्ति के शरीर में कितने दिनों तक वायरस जिंदा रह सकता है? अब एक ताजा अध्ययन में इन बातों का खुलासा किया गया है।