प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप पालक की सब्जी या फिर सूप का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं, तो फिर आप पालक का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि आप जो सलाद जैसे-गाजर, खीरा, मूली आदि खा रहे हैं, उसमें पालक को मिक्स कर लें। इसके लिए पहले पालक को हल्की भाप लगा लें और इसके बाद इसे सलाद में मिलाकर उस पर चाट मसाला डालें और फिर इसका सेवन करें। ये हमारी सेहत के लिए काफी कारगर माना जाता है।