कोरोना महामारी को दुनिया में आए 11 महीने से अधिक का समय बीच चुका है। इसकी वजह से दुनियाभर में अब तक 15 लाख 67 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, यह एक ऐसी बीमारी है, जो न सिर्फ इम्यून सिस्टम को बल्कि शरीर के कई अंगों को भी खराब कर दे रही है, जिसमें फेफड़े भी शामिल हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अगर शरीर में वायरस का लोड बढ़ जाता है तो उससे फेफड़ों के खराब होने की आशंका ज्यादा रहती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि फेफड़ों के खराब होने की स्थिति में ब्लड में ऑक्सीजन लेवल घट जाता है, जिसकी वजह से तमाम तरह की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।