फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में बेहद ही फायदेमंद है किचन में रखी ये छोटी सी चीज, कई बीमारियों में है रामबाण इलाज

Wed, 09 Dec 2020 05:22 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। सर्दियों में ठंड की वजह से तबियत खराब होने का खतरा अधिक रहता है। सर्दियों में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, परंतु हमें इन चीजों के फायदे के बारे में पता नहीं होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको किचन में रखी एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। सर्दियों में इस चीज का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगली स्लाइड में जानिए किचन में रखी उस छोटी सी चीज के बारे में जिसका सेवन सर्दियों में काफी फायदेमंद होता है...
विज्ञापन

2 of 9
तिल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
तिल
  • हम बात कर रहे हैं तिल की। आमतौर पर तिल हर किसी के किचन में उपलब्ध होते हैं। तिल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई शोधों के अनुसार तिल में सेसमीन नामक एंटिऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। 
अगली स्लाइड्स में जानिए तिल के फायदे...
विज्ञापन

3 of 9
तिल का सेवन दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels
दिमाग के लिए फायदेमंद
  • तिल का सेवन दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स, मैगनीशियम,आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। रोजाना तिल का सेवन करने से याददाशत मजबूत होती है। तिल का सेवन करने से अल्जाइमर बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है।

4 of 9
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए तिल का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पाचन तंत्र मजबूत होता है
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए तिल का सेवन करना चाहिए। तिल में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। रोजाना तिल का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 9
दिल के लिए तिल का सेवन काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
दिल के लिए फायदेमंद
  • दिल के लिए तिल का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दिल के मरीजों को रोजाना तिल का सेवन करना चाहिए। तिल में एंटी ऑक्सीडेंट्स और सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ और फिट रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
अस्थमा के मरीजों के लिए तिल का सेवन काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद
  • अस्थमा के मरीजों के लिए तिल का सेवन काफी फायदेमंद होता है। तिल में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो अस्थमा और अन्य सांस से संबंधित बीमारियों को रोकने में सहायक होता है।
विज्ञापन

7 of 9
तिल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है
  • तिल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना तिल का सेवन करना चाहिए। तिल में मैग्नीशियम, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स और सीसेमिन नामक यौगक पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण रखने में सहायक होते हैं।

8 of 9
तिल बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
बालों के लिए फायदेमंद 
  • तिल बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तिल में ओमेगा फैटी एसिड पाया जाता है जो बालों के विकास में सहायक होता है। रोजाना तिल का सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

9 of 9
तिल का सेवन करने से कैंसर की बीमारी से भी सुरक्षित रहा जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
कैंसर से बचाव 
  • तिल का सेवन करने से कैंसर की बीमारी से भी सुरक्षित रहा जा सकता है। तिल में कैंसर रोधी यौगिक फाइटेट भी पाया जाता है। तिल कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें