फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: क्या इन तरीकों से इम्यूनिटी बढ़ाकर कोरोना पर पा सकते हैं काबू?

Thu, 26 Aug 2021 08:56 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
देश में कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी काफी संख्या में आ रहे हैं। दूसरी लहर का पीक निकले कई महीने हो चुके हैं, लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हो रहे हैं। केरल में संक्रमण बेकाबू हो गया है। इसके अलावा कई और राज्यों में भी मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि कोरोना की तीसरी लहर इसी महीने देश में दस्तक देगी, लेकिन अब वैज्ञानिक कह रहे हैं कि तीसरी लहर की आशंका अब ना के बराबर हो गई है और इसके पीछे की वजह तेजी से चल रहे टीकाकरण अभियान को माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 60 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद यह जरूरी है कि लोग सुरक्षा के उपायों का पालन करते रहें और इम्यूनिटी बढ़ाने पर भी विचार करें। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर कोई और लहर आती है तो छोटे बच्चों को कैसे बचाएं? 
  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'लहर तभी आती है, जब आप तमाम सुरक्षा के उपायों को अनदेखा करते हैं। जैसे मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग (सुरक्षित शारीरिक दूरी), पर्सनल हाइजीन, भीड़भाड़ वाली जगह में न जाना आदि। अगर इन सब में कोताही की तो यह ठीक नहीं है। जिन लोगों को जब वैक्सीन का मौका मिले, तब मन में किसी भी तरह का भ्रम न रखें। छोटे बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए हमें संक्रमण की चेन को तोड़ना पड़ेगा। उसके लिए जो एकमात्र उपाय है, वह है कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
तीसरी लहर को लेकर आप क्या कहेंगे? 
  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'भारत में जो स्टडी हुई है, उसमें पाया गया है कि लगभग 60-70 फीसदी जो अलग-अलग उम्र के लोग हैं, वो इम्यून हो चुके हैं। तीसरी लहर में वे लोग इंफेक्टेड हो सकते हैं, जिनमें अभी तक इम्यूनिटी नहीं बनी है। इसके लिए बस हमें सतर्क रहना होगा। ज्यादा परेशान नहीं होना है, तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।' 

4 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या आगे वही लोग इंफेक्टेड हो सकते हैं, जो अभी तक इम्यूनाइज्ड नहीं हुए हैं? 
  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं या जो पहले से बीमारी से ठीक होकर इम्यून हो चुके हैं, उन्हें अगर संक्रमण होगा भी तो गंभीर नहीं होगा। कोविड उन 30-40 प्रतिशत लोगों की वजह से नहीं फैलेगा। ये उन लोगों से फैलेगा, जो सुरक्षा संबंधी नियम, जैसे सोशल डिस्टेंसिंग (सुरक्षित शारीरिक दूरी), मास्क लगाना, पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना, इन सबका पालन नहीं करेंगे। इससे बचने के लिए केवल बचाव रखने की आवश्यकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या दूसरे तरह के इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीकों से हम कोरोना पर काबू पा सकते हैं? 
  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'इम्यूनिटी एक दीर्घकालिक निवेश है। यह न एक दिन में बढ़ सकती है और न ही घट सकती है। इसके लिए आपको लंबे समय तक अच्छा भोजन, नियमित एक्सरसाइज और बुरी आदतों से बचना होगा। जिन लोगों को डायबिटीज या फिर और दूसरी बीमारी हैं, उन्हें नियंत्रण में रखना होगा। दो-चार विटामिन की गोलियां या फिर कोई और हर्बल या सप्लीमेंट लेने से इम्यूनिटी नहीं बढ़ती है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें