देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड तीन लाख 32 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। देश में अब संक्रमण के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 24.21 लाख के पार चला गया है। चूंकि इस बार के लहर में कोरोना अधिक खतरनाक और घातक बनकर आया है, ऐसे में लोग काफी घबराए हुए हैं। ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि अगर आप संक्रमित हो गए हैं तो अस्पताल कब जाना चाहिए? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...