फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो करें इन छह चीजों का सेवन, कोरोना से लड़ने में मिलेगी मदद

Fri, 23 Apr 2021 10:03 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


इस कोरोना काल में जहां हर दिन संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए यह बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें, क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने पर आप जल्द ही कोरोना का शिकार हो सकते हैं। इससे बचाव के लिए दुनियाभर की सरकारें तमाम उपाय कर रही हैं और तरह-तरह के सलाह भी दिए गए हैं, जिसमें मास्क पहनना, अच्छे से हाथ धोना, सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर रहना आदि शामिल हैं। इसके अलावा जो सबसे जरूरी चीज है, वो ये कि हम अपनी इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाएं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं... 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आयुष क्वाथ
  • पिछले साल आयुष मंत्रालय ने इम्यूनिटी बढ़ाने वाली जिन चीजों का सेवन करने की सलाह दी थी, उसमें आयुष क्वाथ भी शामिल था। इसमें तुलसी पत्ता और दालचीनी जैसी घरेलू चीजें मौजूद होती हैं। आयुष मंत्रालय ने बताया था कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना 150 एमएल यानी एक कप आयुष क्वाथ का सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
गिलोए पाउडर - फोटो : Facebook/Khandelwal Trade Center
गिलोए पाउडर 
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में गिलोए पाउडर भी कारगर हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। गिलोए पाउडर के रोजाना सेवन से शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, 15 दिन के लिए गर्म पानी में 1-3 ग्राम गिलोए पाउडर का सेवन करना सही है। 

4 of 7
अश्वगंधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
अश्वगंधा पाउडर 
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में अश्वगंधा पाउडर को भी मददगार माना गया है। आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार इसका सेवन करने से संक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी। 15 दिन के लिए दिन में दो बार गर्म पानी में 1-3 ग्राम अश्वगंधा पाउडर का सेवन करें। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंवला या आंवले का पाउडर 
  • आंवला में अच्छी खासी मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। रोजाना 1-3 ग्राम आंवले के पाउडर का सेवन करें। यह बाजार में आसानी से मिल जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सुबह-शाम हल्दी वाला गर्म दूध 
  • रोजाना हल्दी दूध के सेवन के कई फायदे हैं, जिसमें इम्यूनिटी का बढ़ाना भी शामिल है। अगर आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ानी है तो रोजाना सुबह-शाम हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
च्यवनप्राश
  • इसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाला फूड माना जाता है। पिछले साल इसको लेकर एक शोध भी हुआ था, जिसमें यह कहा गया था कि च्यवनप्राश खाने वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं। इसलिए रोजाना एक चम्मच च्यवनप्राश खाएं और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें