देश में कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन संक्रमण के मामले कम जरूर हुए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 94,052 नए मामले सामने आए हैं, लेकिन इस दौरान मौत के आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण छह हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। चूंकि कई राज्यों में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन अनलॉक के बाद एक बार फिर लोगों की लापरवाही बढ़ने लगी है। दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। विशेषज्ञ कहते हैं कि लोगों की लापरवाही आने वाले समय में बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती है और एक बार फिर संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि अनलॉक में लोगों को कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी है और साथ ही कोरोना से जुड़े अन्य सवालों के जवाब भी...