डॉ. गिरीश अग्रवाल, चेस्ट फिजिशियन
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पूरे विश्व में छह लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं, जबकि 7,991 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत की अगर बात करें तो यहां कोरोना की दूसरी लहर काफी तेज है। देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमण के मामलों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटों में करीब 1.69 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ भारत अब ब्राजील को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। पहसे स्थान पर अभी भी अमेरिका ही है।