फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं करते हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल? हो सकती हैं ये समस्याएं

Tue, 11 May 2021 11:06 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेहद ही खतरनाक है, जिसमें हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है और लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि इससे बचाव का तरीका अभी भी वही है, जो महामारी की शुरुआत में बताया गया था, जैसे- मास्क का इस्तेमाल, सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाना, साबुन से हाथ धोना या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल। लेकिन विशेषज्ञ हैंड सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं हैंड सैनिटाइजर किस तरह से हाथों को या शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है? 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञों के मुताबिक, हैंड सैनिटाइजर बनाने में बेंजाल्कोनियम क्लोराइड नामक केमिकल का उपयोग किया जाता है, जिसकी खासियत ये होती है कि यह हाथ की त्वचा पर मौजूद कीटाणुओं को खत्म कर देता है, लेकिन इसके नुकसान भी हैं। अगर इस केमिकल का अधिक इस्तेमाल किया तो खुजली, जलन या एलर्जी की शिकायत हो सकती है। जिन लोगों की त्वचा बेहद ही संवेदनशील होती है, उन्हें संभल कर ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हैंड सैनिटाइजर बनाने में ट्राइक्लोसोन नामक केमिकल का भी उपयोग किया जाता है और इसकी खासियत ये होती है कि इस केमिकल को पलभर में त्वचा सोख लेती है। इसीलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में अगर ये इंसान के शरीर में गया तो नुकसान हो सकता है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञ कहते हैं कि हैंड सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से हाथों में रुखापन बढ़ने की भी समस्या होने लगती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें। अगर आपको त्वचा संबंधी कोई परेशान हो तो हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
दवा दुकानों पर कई तरह के सैनिटाइजर मिलते हैं, जिसमें से कुछ खुशबूदार भी होते हैं, यानी अलग-अलग फ्लेवर के होते हैं। ऐसे में ये उन लोगों के नुकसानदायक हो सकते हैं, जो किसी खास प्रकार के फ्लेवर के प्रति संवेदनशील होते हैं। ये तनाव का कारण बन सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञों के मुताबिक, हैंड सैनिटाइजर को खुशबूदार बनाने के लिए फैथलेट्स केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है और अगर इसका अधिक इस्तेमाल किया गया तो यह लिवर और किडनी पर नकारात्मक असर डालता है। जो लोग पेट या पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह दिक्कतें पैदा कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञ कहते हैं कि बच्चों को हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल नहीं करने देना चाहिए, क्योंकि यह उन्हें चिड़चिड़ा और बीमार बना सकता है। इसलिए जितना संभव हो बच्चों को साबुन-पानी से हाथ धुलाएं और उन्हें सैनिटाइजर की पहुंच से दूर रखें। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें