अन्य कई देशों की तरह भारत में भी 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। हालांकि यहां की सबसे अच्छी बात ये है कि देश में कोविड-19 महामारी से स्वस्थ होने की दर 96.43 फीसदी हो गई है, यानी लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसके अलावा भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की दर भी 1.44 फीसदी है जो दुनिया में अधिकांश देशों की तुलना में बहुत कम है। चूंकि टीकाकरण शुरू तो होने वाला है, लेकिन अभी भी वैक्सीन से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब शायद ही लोगों को पता हों। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब...