देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे हैं, लेकिन इसके कारण होने वाली मौतों का तांडव अभी जारी है। बीते 24 घंटे में दो लाख 60 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 4,300 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। मरने वालों में बुजुर्गों से लेकर नौजवान तक शामिल हैं। इसमें सिर्फ वही लोग शामिल नहीं हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है बल्कि इसमें सेहतमंद लोग भी शामिल हैं। ऐसा देखने में आया है कि संक्रमण से लोगों में साइटोकाइन स्टॉर्म का खतरा भी बढ़ रहा है। आइए जानते हैं कि ये साइटोकाइन स्टॉर्म क्या होता है और यह कैसे हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को ही शरीर का दुश्मन बना देता है?