Medically Reviewed by Dr. Ajay Yadav
डॉ. अजय यादव
स्किन रिन्यू क्लिनिक
बीएचएमएस, सीएसडी, सीवीडी, सीसीएच, एनडी
कंसल्टिंग होम्योपैथी फिजिशियन
स्किन एस्थेशियन, ट्राईकोलॉजिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
बालों का झड़ना एक बहुत ही सामान्य समस्या है, लेकिन क्या हाल ही में कोरोना बीमारी, डेंगू आदि से ठीक होने के बाद आपके बालों का झड़ना तेजी से शुरू हुआ है? हाल ही में कोरोना से लड़कर बाहर आईं मंजू बताती हैं, 'बीमारी से उठने के बाद जब मैंने बाल धोए तो मुझे लगा कि शायद बहुत दिनों बाद बालों की देखभाल हो पाई है, इसलिए बाल इतने निकले हैं, लेकिन इसके बाद तो ऐसा लगा जैसे बालों को मैंने सर पर किसी एडहेसिव से चिपका रखा था और अब एडहेसिव खत्म होते ही बाल निकलते जा रहे हैं। मेरा सिर कुछ ही हफ्तों में खाली सा हो गया। केवल हाथ लगाने भर से बालों के गुच्छे हाथ में आने लगे। मेरा डर इतना बढ़ गया कि मैंने बालों को हाथ लगाना ही बंद कर दिया।' वही, एक अन्य शख्स कहता है, 'चार महीने पहले मैं कोरोना पॉजिटिव हुआ था। इलाज के बाद कुछ दिनों में धीरे धीरे रूटीन पर वापस आने लगा। करीब दो महीने बाद अचानक एक दिन सोकर उठा तो देखा तकिए पर ढेर सारे बाल चिपके हुए थे। मैं एकदम से चौंक गया। फिर तो ये रोज का मामला हो गया। तंग आकर मैंने पूरे बाल ही मुंडा लिए, लेकिन ये समस्या का हल तो नहीं है।' आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह और क्या है इसका सामान्य इलाज?