फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: यहां दिखी कोरोना महामारी की चौथी लहर, चीन बोला- हम वैक्सीन देने को तैयार

Fri, 27 Nov 2020 12:14 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक छह करोड़ 13 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 14 लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चूंकि मामले तेजी से बढ़ तो रहे हैं, लेकिन अब तक यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा गया है कि किस जगह पर कोरोना की कौन सी लहर चल रही है। हालांकि विशेषज्ञ बहुत पहले से ही ये संकेत दे रहे हैं कि किसी जगह पर कोरोना की दूसरी तो किसी जगह पर तीसरी लहर चल रही है। अब एक रिपोर्ट आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि चीन के एक विशेष इलाके में कोरोना की चौथी लहर भी आ गई है। इससे वहां का प्रशासन चिंता में है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस जगह का नाम हांगकांग है। हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन के मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने इस बात की पुष्टि की है कि यहां पर कोरोना महामारी की चौथी लहर चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 नवंबर को यहां कोरोना वायरस के 85 मामले सामने आए थे। चिंता इस बात की है कि पिछले तीन महीनों में इतने मामले कभी नहीं देखने को मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हांगकांग में 11 नवंबर के बाद से अब तक कोरोना वायरस के 392 मामले सामने आ चुके हैं। हांगकांग से लेकर चीन तक के विशेषज्ञ अंदेशा जता रहे हैं कि हांगकांग में कोरोना की चौथी लहर दूसरे देशों से आए लोगों की वजह से फैली हो, ऐसा हो सकता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
माना जा रहा है कि हांगकांग में अब बड़े पैमाने पर कोरोना की जांच शुरू की जा सकती है। इसके लिए दो अस्थाई अस्पताल बनाए गए हैं, जहां लोगों की जांच की जा रही है और साथ ही साथ इलाज भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि चीन ने हांगकांग की मदद के लिए अपनी कोरोना वैक्सीन देने की पेशकश की है। नीतियों की वार्षिक समीक्षा की बैठक के दौरान कैरी लैम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हांगकांग के लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए चीन ने वैक्सीन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर वैक्सीन का इस्तेमाल होता है तो यह सबसे पहले उच्च जोखिम वाले लोगों, जैसे- मेडिकल स्टाफ, एयरपोर्ट कस्टम्स स्टाफ आदि को दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें