किसे है ज्यादा खतरा
अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो ये जरूरी नहीं कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण दूसरों के मुकाबले जल्दी हो जाए लेकिन संक्रमण के बाद हालात अन्य मरीजों से ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। ये देखा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बूढ़ों और पहले से ही सांस की बीमारी (अस्थमा) से परेशान लोगों, कमजोर प्रतिरक्षण प्रणाली, मधुमेह और हृदय रोग जैसी परेशानियों का सामना करने वालों के गंभीर रूप से बीमार होने की आशंका अधिक होती है।
कई लोगों कुछ दिनों के आराम के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो जाते हैं। कई लोगों के लिए ये ज्यादा गंभीर हो सकता है और दुर्लभ मामलों में तो इससे जान को खतरा हो सकता है। इसके लक्षण अन्य बीमारियों से मिलते-जुलते हैं। जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ।