फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या है सोशल डिस्टेंस और कोरोना वायरस से बचने के लिए कितना है जरूरी?

Tue, 17 Mar 2020 12:39 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Coronavirus Effect in India - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले दुनियाभर में चिंता का विषय बने हुए हैं। इसका इलाज ढूंढने के लिए दुनियाभर के डॉक्टर और वैज्ञानिक रिसर्च में लगे हुए हैं। भारत में भी बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है। केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को सोशल डिस्टेंस यानी ‘सामाजिक-दूरी’ के उपाय संबंधित दिशानिर्देश जारी किए। इनमें 31 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रखने सहित धर्म, कारोबार, यात्राओं आदि सभी क्षेत्रों के लिए सिफारिशें दी गई हैं। अब आपके मन में सवाल होगा कि ये सोशल डिस्टेंस क्या है? आइए जानते हैं क्या है सोशल डिस्टेंस और स्वास्थ्य मंत्रालय ने किनके लिए कौन से दिशानिर्देश जारी किए हैं?

विज्ञापन

2 of 8
CoronaIndia - फोटो : PTI
सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी
सोशल डिस्टेंस का सामान्य अर्थ लोगों से दूरी बनाए रखना है। कोरोना से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय शुरू से ही भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील कर रहा है। सामाजिक आयोजनों में लोगों की भीड़ होती है और सबकी स्क्रीनिंग यानी कि जांच कर के प्रवेश देना मुमकिन नहीं होता। भीड़ में यह भी पता नहीं होता कि कौन बस, मेट्रो या ट्रेन से आ रहा है या फिर कहीं पहले से वह कहीं से संक्रमित होकर तो नहीं आ रहा? ऐसे में सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी बनाए रखना बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन

3 of 8
बीकानेर में नवविवाहित जोड़े की भी जांच हुई(File photo) - फोटो : pti
धार्मिक और कारोबारी आयोजन
  • क्षेत्रीय अधिकारी विभिन्न धर्म के नेताओं और प्रभाव रखने वाले लोगों से मिले।
  • उन्हें बड़ी भीड़ जुटने के खतरे बताएं, जमा हुए लोगों में एक मीटर की दूरी सुनिश्चित करवाएं।
  • सभी व्यावसायिक गतिविधियों में ग्राहकों के बीच एक मीटर की दूरी रखवाएं।

4 of 8
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
  • खरीदारी के पीक-आवर्स में भीड़ कम करवाएं।
  • संगठनों और संबंधित समूहों से मिलें, कारोबार का समय तय करें।
  • सब्जी-अनाज मंडियों, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, आदि में जागरुकता अभियान चलाएं।
  • ऑनलाइन या बाजार से सामान और सेवाओं की डिलीवरी देने वालों को संक्रमण से विशेष सुरक्षा दिलवाएं।
विज्ञापन

5 of 8
Hand Wash
हाथ धोने के प्रोटोकॉल का पालन करें होटल और रेस्त्रां
  • उन जगहों को लगातार साफ करवाएं, जहां लोग बार-बार हाथ लगाते हैं। 
  • खाने की टेबलों के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी रखें।
  • संभव हो तो खुले में बैठने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

6 of 8
खेलों पर कोरोना वायरस का प्रभाव(File photo) - फोटो : ट्विटर
सामाजिक और खेल आयोजन
  • आम नागरिक पहले से तय शादियों में मेहमानों की संख्या सीमित करें। 
  • कोई सामाजिक या सांस्कृतिक आयोजन जरूरी नहीं तो आयोजन या भागीदारी से बचें।
  • खेल आयोजकों से क्षेत्रीय अधिकारी बात करें।
  • भीड़ न जमा होने दें, संभव हो तो आयोजन टालें।
विज्ञापन

7 of 8
कोरोनावायरस - फोटो : ANI
यात्रा करने वालों और अस्पताल के लिए
  • जरूरी न हो तो सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, ट्रेन, विमान आदि से यात्राएं टाल दें। 
  • संबंधित विभाग इन साधनों की सफाई करवाएं।
  • संक्रमित मरीज से परिवार, मित्र, बच्चों आदि को मिलने से रोकें।
  • हाथ मिलाने से बचें। सफाई और दूरी का पूरा ध्यान रखें। 
विज्ञापन

8 of 8
Coronavirus - फोटो : पीटीआई

पीएम मोदी द्वारा सार्क नेताओं के साथ मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ एक्शन प्लान बनाने की भारत-केंद्रित अमेरिकी फार्मा से जुड़े समूह यूएसए इंडिया चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सराहना की है। मालूम हो कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर नई हेल्पलाइन जारी की है। इस हेल्पलाइन नंबर 1075 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। वहीं, इससे पहले मंत्रालय 011-23978046 नंबर भी जारी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: क्या हर किसी को मास्क पहनना जरूरी है? यहां जानिए हर सवाल का जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें