कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन और दवा तैयार करने में दुनियाभर के कई वैज्ञानिक और कंपनियां प्रयासरत हैं। भारत, ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई देशों में इसको लेकर शोध हो रहे हैं और कई जगहों से सकारात्मक असर होने की खबरें भी आ रही हैं। इस बीच चीन के वैज्ञानिक ने ऐसी दवा बनाने का दावा किया है, जो बिना वैक्सीन के ही कोरोना वायरस को रोकने में सक्षम होगी। उनका दावा है कि इस साल के अंत तक यह दवा बाजार में उपलब्ध होगी। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।