कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम लगातार जारी है, लेकिन अभी तक पूरी तरह से वैज्ञानिकों को सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि इससे पहले वैज्ञानिकों ने कई तरह की दवाइयों पर भी शोध किया है, जो कोरोना के इलाज में कारगर सिद्ध हो रही हैं। एक ऐसी ही दवाई का सकरात्मक परिणाम वैज्ञानिकों को मिला है, जिसका इस्तेमाल सोरायसिस बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज में होता है। इस दवाई को बनाने वाली कंपनी के अमेरिकी साझीदारों ने इसके अगले चरण के परीक्षण और परिणामों को लेकर बहुत उत्साहित हैं। बायोकोन कंपनी की चेयरपर्सन और एमडी किरण मजूमदार शॉ ने इस दवाई के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं इस दवाई के बारे में और कैसे यह कोरोना के इलाज में कारगर है।