कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। एक रिसर्च के मुताबिक, ये ऐसे लोगों को जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है, जो पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही कमजोर रहती है। खासकर दिल के मरीज और डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों को तो ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि जितने भी लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और वो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, उनमें से करीब 42 फीसदी लोगों को मौत हुई है। उनकी मौत का कारण शोधकर्ताओं ने जो बताया है, वह हैरान करने वाली है। आइए जानते हैं इसके बारे में...