फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Drug Update: लंगूरों में असरदार साबित हुई यह दवा, अब कोरोना मरीजों पर चल रहा ट्रायल

Wed, 10 Jun 2020 03:45 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर के देशों में एक तरफ वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन  बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन तैयार करने में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर इसकी दवा तैयार करने को लेकर भी शोध हो रहे हैं। फिलहाल पहले से उपलब्ध दवाओं के आधार पर कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बहुत सारी दवाओं का कोरोना के लिए क्लिनिकल ट्रायल यानी नैदानिक परीक्षण चल रहा है। अगर ये दवाएं ट्रायल में सफल होती हैं तो कोरोना से जंग में बड़ी उम्मीद साबित होंगी। अमेरिकी शोधकर्ताओं को एक दवा में ऐसी ही बड़ी उम्मीद नजर आई है। यह दवा लंगूरों पर प्रयोग के दौरान कोरोना से लड़ने में कारगर सिद्ध हुई है। अब कोरोना मरीजों पर इसका ट्रायल चल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
Coronavirus - फोटो : Pixabay
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि एंटीवायरल दवा 'रेमडेसिवीर' कोविड 19 से संक्रमित लंगूरों में वायरस की संख्या कम करता है और उन्हें फेफडों से संबंधित समस्या या बीमारी नहीं होने देता। इस दवा का परीक्षण अब कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
Coronavirus - फोटो : Pixabay
  • स्वास्थ्य जर्नल ‘नेचर’ में मंगलवार को प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के मरीजों को शुरू में ही रेमडेसिवीर दवा देने से उन्हें निमोनिया नहीं होता। यह दावा शोधकर्ताओं ने हालिया अध्ययन के आधार पर किया है। 

4 of 6
Coronavirus - फोटो : Pexels
  • अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोधकर्ताओं ने पाया कि रेमडेसिवीर का दायरा काफी व्यापक है और यह पशुओं में सार्स-सीओवी और मर्स-सीओवी में संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी साबित हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
दवा - फोटो : social media
  • शोधकर्ता एमी डी विट और उनके सहयोगियों ने रेमडेसिवीर के प्रभाव का बंदरों की पुरानी प्रजाति पर अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि जिन लंगूरों को यह दवा दी गई उनमें सांस संबंधी बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए और उनके फेफड़ों को भी कम क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
  • अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में शुरूआती दौर में इस दवा का इस्तेमाल उपचार को प्रभावी बना सकता है। इससे पहले दक्षिण कोरिया में भी कोरोना मरीजों पर इस दवा के इस्तेमाल की इजाजत दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें