फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर: इस बार बच्चों में सबसे ज्यादा हो रहा है संक्रमण, कैसे बचाएं उन्हें? विशेषज्ञ से जानें

Mon, 12 Apr 2021 01:40 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
देश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते रविवार को करीब एक लाख 69 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए, जबकि 904 लोगों की मौत हो गई। अब तक देश में एक लाख 70 हजार से अधिक लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। एक समय था जब देश में कोरोना से ठीक होने की दर 97 फीसदी से अधिक हो चुकी थी, लेकिन अब यह दर घटकर 89 फीसदी पर आ चुकी है। हालांकि इस दौरान टीकाकरण अभियान में भी काफी तेजी आई है। देश में अब तक 10 करोड़ 45 लाख से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
पीएम ने आप लोगों को कंटेनमेंट जोन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है, इससे क्या समझ सकते हैं? 
  • लखनऊ स्थित केजीएमयू के डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'अगर किसी मोहल्ले में कोरोना का कोई भी केस आता है, तो उन्हें खुद तय करना होगा कि कैसे दूसरे मोहल्ले तक वायरस को जाने से बचाया जाए। खुद से सभी जागरूक होते हुए कंटेनमेंट जोन बनाएं। ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और लोग जब इस मुहिम से जुड़ेंगे तो संक्रमण आगे बढ़ेगा ही नहीं।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन में महिलाओं की जिम्मेदारी और भागीदारी को कैसे देखते हैं? 
  • डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'हमारे देश के परिवार महिला केंद्रित होते हैं। घर में कोई भी महत्वपूर्ण काम हो या बच्चे को कोई काम हो तो वह मां से ही कहता है। सास-ससुर हों या पति, बहू और पत्नी को ही बुलाते हैं। ऐसे में नारी शक्ति एक कुशल मैनेजमेंट करती हैं, वह घर चलाती है तो परिवार की सुरक्षा के लिए भी तत्पर रहती है और अब पीएम ने कोरोना वैक्सीन लगवाने की जिम्मेदारी जब महिलाओं को दी है तो निश्चय ही वो इसको पूरा करेंगी।' 

4 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
देश में टीका उत्सव की शुरुआत हुई है, इसे कैसे देखते हैं? 
  • डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'टीका उत्सव के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य इस तरह से समझ सकते हैं कि जिस तरह देश में कोई दूसरा उत्सव होता है, जैसे होली, दिवाली, ईद आदि तो सभी बढ़-चढ़कर खुशी के साथ मनाते हैं। वैसे ही वैक्सीन को भी खुशी के साथ लें, क्योंकि ये हमारे देश में बनी है और इससे हम कोरोना को हरा सकते हैं। जिस तरह से बच्चों को बचपन में वैक्सीन लगवाने या पोलियो की खुराक दिलाने ले जाते थे, उसके लिए सुबह ही तैयारी कर लेते थे कि आज जाना है, ठीक उसी तरह इसे भी लें और वैक्सीन अवश्य लगवाएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
इस वक्त बच्चों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण हो रहा है, उन्हें कैसे बचाएं? 
  • डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'जी हां, जिस तरह से पहली लहर में देखा गया कि बीमार और बुजुर्ग ज्यादा संक्रमित हो रहे थे, वहीं दूसरी लहर में बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। चूंकि वायरस अपना स्वरूप बदलता रहता है, इसलिए ये युवाओं को भी ज्यादा इफेक्ट कर रहा है। बच्चों को बचाने के लिए जरूरी है कि उन्हें घर में व्यस्त रखें। इसके अलावा घरेलू उपाय करते रहें। ऐसे में बच्चों को पानी उबाल कर भाप दे सकते हैं। इसके कई फायदे हैं, अगर गले में श्वास नली में वायरस कहीं है तो वो कमजोर हो जाएगा, कहीं कुछ बलगम भी फंसा हुआ है तो वो पतला होकर निकल जाता है। स्टीम लेने से फेफड़ों की एक तरह से सफाई हो जाती है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें