Covid Vaccine: पिछले कुछ दिनों से
कोरोना के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। एक समय जब ये माना जाने लगा था कि वायरस का प्रभाव अब खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है, तभी वायरस में हुए कुछ नए म्यूटेशंस के कारण फिर से मामले बढ़ने लगे हैं। इन दिनों भारत सहित कई देशों में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन के JN.1 और इसके सब-वैरिएंट्स के जिम्मेदार पाया गया है।
इन सब-वैरिएंट्स (NB.1.8.1 और LF.7) में कुछ अतिरिक्त म्यूटेशन देखे गए हैं, जो इसे अति संक्रामक बनाते हैं।
अमर उजाला से बातचीत में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में
जीन साइंटिस्ट प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि समय के साथ हमारे शरीर में वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा कमजोर होती जाती है। वहीं ये वैरिएंट्स आसानी से शरीर की इम्युनिटी को चकमा देने में भी सफल हो रहे हैं, यही कारण है कि एक बार फिर से संक्रमण में उछाल देखा जा रहा है।
इस खतरे से बचाव के लिए इम्युनिटी को बूस्ट देना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले 15 दिनों में यूएस फूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने दो नई अपडेटेड कोविड वैक्सीन को मंजरी दी है। माना जा रहा है कि ये टीके नए वैरिएंट्स के खिलाफ लोगों को सुरक्षा देने में मददगार हो सकते हैं।