फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona diet chart: होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के लिए है ये न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा बताया गया डाइट चार्ट

Sat, 01 May 2021 06:46 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
एक व्यव्स्थित डाइट चार्ट का पालन किया जाए - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

कई सारे कोरोना संक्रमित इन दिनों ऐसे हैं जिनमें कि कोई गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं। देशभर में ऐसे मरीजों को डॉक्टरों द्वारा घर पर आइसोलेट होकर ही अपना ख्याल रखने की सलाह दी गई है। ऐसे मरीज अक्सर अपने खान-पानी को लेकर संशय में रहते हैं क्योंकि कोई उन्हें कुछ खाने की सलाह देता है तो कोई उन्हें कुछ कहता है। ऐसे में कुछ भी खाने की बजाय बहुत जरूरी है कि एक व्यवस्थित डाइट चार्ट का पालन किया जाए ताकि व्यक्ति जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके। अगली स्लाइड्स से जानिए पोषण विशेषज्ञ द्वारा तैयार किया गया ये डाइट चार्ट। 

 

 

विज्ञापन

2 of 8
ये ड्रिंक पीना आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा - फोटो : social media

सुबह 7 बजे
कोशिश करें कि दिन की शुरुआत 7 बजे के आसपास करें और उठने पर एक गिलास गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से आपके शरीर को उठते ही विटामिन सी मिलेगा। सुबह उठते ही एकदम कुछ खाने का दिल नहीं करता है इसलिए ये ड्रिंक पीना आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा। 

विज्ञापन

3 of 8
दही और ओट्स भी नाश्ते में ले सकते हैं - फोटो : social media

सुबह 9 बजे
थोड़ा व्यायाम, प्राणायाम करने के बाद सुबह 9 बजे तक आपको थोड़ी भूख लग सकती है और न भी लगे तो इस वक्त तक तो आप दो रोटी, हरी सब्जी, अंडा दो पीस एवं प्लेन दही का सेवन करें। नाश्ते में आप कुछ तला-गला या बाहर का खाने का प्रयास न करें। यदि रोज आप ये सब नहीं खा पा रहे हैं तो दही और ओट्स भी नाश्ते में ले सकते हैं। 

 

4 of 8
फलों को एक जगह बैठकर न खाएं - फोटो : Pixabay

सुबह 11 बजे
11 बजे करीब आप थोड़े-बहुत फल खाएं और कोशिश करें कि फलों को एक जगह बैठकर न खाएं बल्कि घूमते- फिरते इनका सेवन करें। फल में संतरा, अमरुद, पपीता और अंगूर खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। ये आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर काम करेंगे, साथ ही पपीते के सेवन से आपको पेट से संबंधित समस्या नहीं होगी। 

विज्ञापन

5 of 8
आप रोजाना नियम से लंच ले लें - फोटो : social media

दोपहर डेढ़ बजे
दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच आप रोजाना नियम से लंच ले लें। लंच में तीन रोटी, चावल, दाल, हरी सब्जी, सलाद और सोयाबीन बड़ी 20 पीस लें। इस लंच मेनू के पालन में लापरवाही न करें। यदि आप प्रतिदिन पूरा व्यवस्थित भोजने लेंगे तो आपके शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी महसूस नहीं होगी और आपको सभी आवश्यक पोषक तत्व भी मिलेंगे। 

विज्ञापन

6 of 8
अंकुरित अनाज में चना, हरा मूंग खाएं - फोटो : social media

शाम 4 बजे
शाम को आप अंकुरित अनाज का सेवन करें। आपको बहुत अधिक अंकुरित अनाज नहीं खाना है पर प्रतिदिन आधा कटोरी तो जरूर लें। अंकुरित अनाज में चना, हरा मूंग खाएं। इन पर नींबू भी निचोड़ सकते हैं। साथ ही चार से पांच भिगोई हुई बादाम खाना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

विज्ञापन

7 of 8
नींबू की चाय का सेवन करें - फोटो : सोशल मीडिया

शाम 6 बजे
यदि आपको शाम को दूध की चाय पीने की आदत है तो थोड़े दिन के लिए उस आदत को बदलें। शाम में काढ़े या नींबू की चाय का सेवन करें और इनके साथ थोड़ा ही सही पर कुछ खाएं जरूर। उदाहरण के लिए आप दो-तीन बिस्कुट ले सकते हैं। 

 

विज्ञापन

8 of 8
डिनर में रोटी, सब्जी और सलाद का सेवन करें - फोटो : अमर उजाला
रात साढ़े आठ बजे
डिनर को बिल्कुल भी लेट न करें। बताये गए समय के आसपास डिनर ले लें ताकि उसे पचने के लिए समय मिल सके। डिनर में रोटी, सब्जी और सलाद का सेवन करें। सब्जी एकदम सादी लें, मसालेदार सब्जियां अभी न खाएं। रात में 10 बजे करीब एक गिलास दूध पीकर सो जाएं। याद रखें आराम करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। 
नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें