फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: धनिया की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल को कर सकती है कम, जानिए इससे होने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ

Mon, 28 Nov 2022 08:29 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धनिया की पत्तियों के लाभ - फोटो : istock
हमारे किचन में मौजूद ज्यादातर चीजों को सेहत के लिहाजे से बेहद लाभकारी माना जाता है। अक्सर इन्हें स्वाद को बढ़ाने वाला माना जाता है, पर क्या आप इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? शोधकर्ताओं ने पाया कि धनिया की पत्तियों का सेवन करना शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। इतना ही नहीं कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले में भी धनिया की पत्तियों के लाभ देखे गए हैं।

धनिया की पत्ती भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी आपके लिए लाभकारी हो सकती है। हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज के जोखिम को कम करने और पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए भी इसके सेवन से आपको लाभ मिल सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को इसे आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए धनिया फायदेमंद हो सकती हैं। आइए धनिया की पत्तियों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कोलेस्ट्रॉल में क्या खाना चाहिए - फोटो : istock
कोलेस्ट्रॉल का कम होता है जोखिम

जानवरों और टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों से पता चलता है कि धनिया, कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को कम करके हृदय को स्वस्थ रखने में आपके लिए सहायक है। अध्ययनों में पाया गया कि धनिया की पत्तियां एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आपके लिए लाभकारी है। उच्च रक्तचाप की समस्या वाले लोगों में भी धनिया के सेवन के लाभ देखे गए हैं। ऐसे में इसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य में विशेष लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जाता है? - फोटो : Pixabay
ब्लड शुगर को भी करती है कंट्रोल

धनिया, ब्लड शुगर के स्तर को कम करके डायबिटीज की जटिलताओं से बचाने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है। धनिया के बीज, अर्क और इसकी पत्तियों में मौजूद तत्व  रक्त शर्करा को कम करने में मदद कर सकते हैं। पशुओं पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि धनिया के बीज, उन एंजाइमों की गतिविधि को बढ़ावा देने में सहायक है जो रक्त से शर्करा को बढ़ने से रोकते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज विकसित होने का खतरा भी कम होता है।

4 of 5
धनिया की पत्तियों के लाभ - फोटो : Pixabay
धनिया की पत्तियों में होते हैं प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स

धनिया में कई प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। ऐसे में धनिया की पत्तियों या इसके बीज के सेवन की आदत बनाना शरीर के सूजन को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अध्ययन के अनुसार, इसमें क्वेरसेटिन और टोकोफेरोल्स जैसे तत्व शामिल होते हैं, जिनमें एंटीकैंसर, प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले और न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव हो सकते हैं। ये सभी तत्व आपको गंभीर बीमारियों के जोखिम से बचाने में मददगार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन में धनिया की पत्तियों के लाभ - फोटो : Pixabay
पाचन के लिए फायदेमंद है धनिया

पाचन की समस्याओं को कम करने और इससे संबंधित विकारों के जोखिम से बचाने में  भी धनिया की पत्तियां बेहद लाभकारी हो सकती हैं। 8 सप्ताह तक किए गए अध्ययन में पाया गया कि धनिया की पत्तियां के अर्क का रोजाना तीन बार सेवन पेट में दर्द, सूजन को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी गंभीर विकारों में भी धनिया की पत्तियों के लाभ देखे गए हैं।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें