प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वहीं, अगर आप मांसाहारी भोजन नहीं करते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि इसकी जगह पर सोयाबीन खाकर ये फायदा ले सकते हैं। सोयाबीन भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे भी आंखों के लिए काफी सही माने जाते हैं। इसमें प्रोटीन, अमीनो एसिड, सल्फर, ल्युटिन, लैक्टिन, विटामिन-बी2 और सिस्टीन मोजूद होता है। इनमें विटामिन-बी सेल के कार्य करने में काफी महत्वपूर्ण होता है। अंडे का फायदा लेने के लिए इसका सेवन करना चाहिए, ताकि आंखों की रोशनी कम न हो सके।