हमारा पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है तो पूरा दिन परेशानी में गुजरता है। आजकल की जीवनशैली और खानपान में कब्ज की समस्या होना आम बात है। कब्ज हो तो बिना कुछ खाए भी पेट भारी लगता है। कभी पेट फूल जाता है और गैस भी होने लगती है। कब्ज की समस्या हो तो दवाइयों के बिना आप घरेलू उपायों से ही समाधान पा सकते हैं। हम बता रहे हैं 5 आसान घरेलू उपायों के बारे में:
विज्ञापन
2 of 6
constipation
यदि कब्ज हो तो दस ग्राम अजवाइन, दस ग्राम त्रिफला एंव दस ग्राम सेंधा नमक मिलाएं तथा उसे पीस लें और उसका चूर्ण बना लें। रोज इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। आपको बहुत जल्द ही आराम प्राप्त होगा।
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। सेब, स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी फल है। रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे और आपका पेट भी साफ होगा। दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
4 of 6
अगर आप हर सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीते हैं तो आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। ये ही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए 'जादुई पानी' भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है।
विज्ञापन
5 of 6
इमली
इमली में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं , इसलिए आप कब्ज की समस्या में इमली और गुड़ की चटनी बनाकर खाएं। इससे आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी।
आप खाने वाले सोडा को पानी में घोलकर पी लें। यह इनो की तरह काम करता है। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी। कब्ज की समस्या में खाने वाला सोडा बेहद फायदेमंद होता है।
(नोट: यह लेख आपकी जानकारी के लिए है। मेडिकल सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर है।)