फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्ज में बड़े काम के हैं ये 5 घरेलू उपाय, पुरानी से पुरानी समस्या दूर करता है 'जादुई पानी'

Mon, 28 Sep 2020 11:14 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Constipation - फोटो : Pixabay
आजकल की जीवनशैली और खानपान में लोगों को कब्ज की समस्या होना आम बात है। सुबह उठकर व्यक्ति की नित्य क्रिया में शामिल होता है शौच करना। अगर हमारा पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है तो पूरा दिन परेशानी में गुजरता है। कब्ज हो तो बिना कुछ खाए भी पेट भारी लगता है। कभी पेट फूल जाता है और गैस भी बनने लगती है। कब्ज होने पर गैस की समस्या लोगों के बीच शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है। लोग सोचते हैं कि कब्ज ही तो है, इसमें क्या बार-बार दवा लेना। लेकिन आप दवाओं के बिना घरेलू उपायों से भी तो समाधान पा सकते हैं। आयुर्वेद में इसके कई उपाय बताए गए हैं, उन्हीं उपायों में से यहां हम बता रहे हैं 5 आसान घरेलू उपायों के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 6
सेब - फोटो : पेक्सेल्स
  • सेब, स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे और आपका पेट भी साफ होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Constipation
  • हर सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीने से आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। यही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए 'जादुई पानी' भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। 

4 of 6
अजवाइन, त्रिफला - फोटो : social media
  • यदि कब्ज हो तो 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाएं। अब इसे पीस लें और उसका चूर्ण बना लें। रोज इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। आपको बहुत जल्द ही आराम प्राप्त होगा।
विज्ञापन

5 of 6
Constipation - फोटो : Pixabay
  • गैस की समस्या में आपने इनो का इस्तेमाल तो किया ही होगा। कब्ज में आप खाने वाले सोडा को पानी में घोलकर पी सकते हैं। यह इनो की तरह काम करता है। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इमली - फोटो : Pixabay
  • इमली में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, इसलिए कब्ज की समस्या में आप इमली और गुड़ की चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी। 

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी के लिए है। मेडिकल सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर है।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें