फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 उपायों से आप पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या से पा लेंगे छुटकारा

Sat, 07 Dec 2019 01:22 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
constipation
कब्ज की समस्या होना आजकल आम बात है। ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। जब पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है तो इंसान का पूरा दिन बेहद परेशानी में गुजरता  है। कब्ज में बिना कुछ खाए भी पेट भारी -भारी लगता है। पेट फूल जाता है और गैस होने लगती है। कब्ज ऐसी समस्या है कई बार इसमें  तरह-तरह की दवाइएं भी काम नहीं आती हैं, ऐसे में आपके पास सिर्फ घरेलू उपाय ही बचते हैं। यकीन मानिए अगर आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना है तो इस बार इन उपायों को जरूर आजमाएं...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
अपच - फोटो : getty images
कब्ज की समस्या होने पर आप सलाद में टमाटर का सेवन करें। टमाटर  कब्ज की समस्या में बेहद फायदेमंद होता है। आप टमाटर में में नमक डाल कर खाएं , इससे आपका पेट साफ हो जाएगा। 

 
विज्ञापन

3 of 11
constipation
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको चोकर वाली रोटी का सेवन करना चाहिए। इसके साथ मीठा दूध पीने से भी कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। 

 

4 of 11
पेट में अल्सर - फोटो : pixabay
आप कब्ज की समस्या में अमरूद, पका हुआ केला, बेर, परवल, बैंगन, पपीता, अंगूर, अंजीर, आलू बुखारा, मुनक्का, आडू, उन्नाभ का सेवन करना चाहिए। 

 
विज्ञापन

5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इमली में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं , इसलिए आप कब्ज की समस्या में इमली और गुड़ की चटनी बनाकर खाएं। इससे आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी। 
 
विज्ञापन

6 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आप खाने वाले सोडा को पानी में घोलकर पी लें। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी। कब्ज की समस्या में खाने वाला सोडा बेहद फायदेमंद होता है। 
 
विज्ञापन

7 of 11
abdominal stomach pain - फोटो : Today Show
अगर आप हर सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीते हैं तो आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। ये ही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए 'जादुई पानी' भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। 

8 of 11
stomach pain woman - फोटो : Social Media
रात में सोते वक्त दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी कब्ज की समस्या दूर होती है।

9 of 11
stomach ache ivf
रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। सेब, स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी फल है। रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे और आपका पेट भी साफ होगा।  दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

10 of 11
stomach pain
यदि कब्ज हो तो दस ग्राम अजवाइन, दस ग्राम त्रिफला एंव दस ग्राम सेंधा नमक मिलाएं तथा उसे पीस लें और उसका चूर्ण बना लें। रोज इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। आपको बहुत जल्द ही आराम प्राप्त होगा।
विज्ञापन

11 of 11
stomach ache
बदहजमीं की शिकायत होने पर एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन के बीजों को उबालें। इसे थोड़ा ठंडा होने पर पिएं। इसके अतिरिक्त एक ग्राम अजवाइन को एक चुटकी नमक के साथ मिलाकर खाने से पेट में बनने वाली गैस से पेट में होने वाले पेट दर्द में आराम मिलता है। तीन चम्मच अजवाइन के बीजों में नींबू का रस तथा काला नमक मिलाएं एंव इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार खाएं। आधा लीटर पानी में एक-एक चम्मच अजवाइन और सौंफ के बीजों को डालकर धीमी आंच में पका लेंं। ठंडा होने के लिए इसे रख दें तथा भोजन करने के बाद प्रतिदिन पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें