फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों को नामर्द और महिलाओं को बांझ बना सकती है यह बीमारी, बड़ी मुश्किल से आती है पकड़ में

Sat, 07 Dec 2019 01:20 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
relationship - फोटो : pixabay
जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच बहुत से लोग अपने यौन जीवन यानी कि सेक्सुअल लाइफ को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। यौन संबंधों में क्या सावधानियां बरती जाए या किसी तरह की परेशानी में कब डॉक्टरी सलाह ली जाए, इन सब चीजों को लेकर बहुत सारे लोग गंभीर नहीं हो पाते। यौन संबंधी एक ऐसी ही खतरनाक बीमारी है, जो पुरुषों को नामर्द और महिलाओं को बांझ बना सकती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
relationship - फोटो : pixa
इस बीमारी का नाम है क्लैमाइडिया, जो कि बहुत सामान्य यौन संचारित रोग है। क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस नामक बैक्टीरिया के कारण यह संक्रमण फैलता है। यह केवल पुरुषों को नहीं, बल्कि महिलाओं को भी होता है। दोनों ही स्थितियों में यह पति और पत्नी को मां-बाप बनने के सुख से वंचित कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
relationship - फोटो : pexel
क्लैमाइडिया से संक्रमित होने वाले अधिकतर लोगों में कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते हैं और उन्हें अपने संक्रमण के बारे में जानकारी तक नहीं होती। पुरुषों को यह रोग उनके मूत्रमार्ग, लिंग के अंदर, मलाशय या फिर गले में हो सकता है। वहीं, महिलाओं को यह संक्रमण उनके गर्भाशय ग्रीवा, मलाशय या गले में हो सकता है।

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्लैमाइडिया संक्रमण महिलाओं की गर्भाशय नलिकाओं यानी कि उनकी फैलोपियन ट्यूब को स्थाई तौर पर नुकसान पहुंचा सकता है और भविष्य में बांझपन का कारण भी बन सकता है। इस बीमारी में एक्टोपिक गर्भावस्था की भी संभावना होती है। ये वैसी अवस्था होती है, जिसमें भ्रूण का निर्माण गर्भाशय में न होकर उसके बाहर हो जाता है। इससे पीड़ित महिला को अपरिपक्व शिशु भी हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 9
relationship - फोटो : pixa
महिलाओं में क्लैमाइडिया के लक्षण
  • योनि से असामान्य रिसाव
  • योनि से तेज गंध आना
  • मूत्रत्याग के समय जलन
  • संभोग के दौरान दर्द
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द
  • असामान्य मिचली या बुखार
विज्ञापन

6 of 9
relationship - फोटो : pixa
पुरुषों में क्लैमाइडिया के लक्षण
  • लिंग से रिसाव
  • मूत्रत्याग के समय जलन
  • लिंग के आगे वाले भाग में खुजली
  • एक या दोनों अंडकोषों में दर्द और सूजन
  • मलाशय में दर्द, रिसाव या खून बहना
विज्ञापन

7 of 9
महिलाओं को बांझ बना सकती है यह बीमारी
महिलाओं में संक्रमण का इलाज ना होने पर यह गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब में फैल सकता है, जिस कारण से महिला की प्रजनन प्रणाली स्थाई तौर पर खराब हो सकती है और यह बांझपन का कारण भी बन सकती है। महिला और पुरुष दोनों को इस संक्रमण की वजह से गठिया भी हो सकता है। संक्रमित मां के होने वाले बच्चों को आंख का संक्रमण और निमोनिया भी हो सकता है।

8 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पौरुष क्षमता पर भी असर
पुरुषों को अक्सर क्लैमाइडिया की वजह से तुरंत तो बहुत गंभीर समस्या नहीं होती, लेकिन  क्लैमाइडिया का उपचार ना करने पर आपको एचआईवी या एड्स होने की संभावना बढ़ जाती है। पुरुषों में कभी-कभी यह वीर्य रखने वाली नली को संक्रमित कर सकता है, जिसकी वजह से पिता बनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

9 of 9
medicine - फोटो : pixa
बचाव और उपचार
लैंगिक, गुदा या मौखिक सेक्स ना करना क्लैमाइडिया से बचने का कारगर तरीका है। वहीं, लेटेक्स कंडोम का सही प्रयोग क्लैमाइडिया होने या इसके बढ़ने की संभावना को काफी कम करता है। हालांकि यह भी इस संभावना को पूरी तरह से खत्म नहीं करता है।

क्लैमाइडिया को एंटीबायोटिक थेरेपी से ठीक किया जा सकता है। डॉक्टर संक्रमण के स्टेज के अनुसार एंटीबायोटिक्स की एकल खुराक या सात दिन की खुराक देते हैं। महिलाओं को एंटीबायोटिक दवाएं लेने के दौरान सात दिनों तक सेक्स करने से बचना चाहिए, ताकि उनके पार्टनर को संक्रमण न हो।

डॉक्टर बताते हैं कि क्लैमाइडिया से ग्रसित व्यक्ति के सेक्स पार्टनर को भी फिर से संक्रमण न हो और यह फैले नहीं, इसके लिए उसका परीक्षण और इलाज किया जाना जरुरी है। जिन महिलाओं के यौन साझेदारों का इलाज नहीं किया गया है, उनमें फिर से संक्रमण होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें