हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
- फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें सिर में दर्द की दिक्कत होना बहुत आम है। हालांकि अगर आपको बार-बार सिरदर्द होता है या फिर सुबह उठने के बाद ये दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो इसके पीछे की वजह को समझने के लिए डॉक्टर से मिलकर जांच जरूर करा लें।
हाई ब्लड प्रेशर में क्यों होता है सिरदर्द?
डॉक्टर बताते हैं, जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तब सिरदर्द की समस्या हो सकती है। खासकर 180/120 या इससे अधिक हो, तो यह हाइपरटेंसिव क्राइसिस की स्थिति हो सकती है। इस दौरान तेज सिरदर्द, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और देखने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
- जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा हो जाता है, तो खोपड़ी और मस्तिष्क के भीतर का दबाव भी बढ़ने लगता है जिससे सिरदर्द महसूस होता है।
- इसी तरह से अत्यधिक दबाव के कारण मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर खिंचाव पड़ता है और वे सूज सकती हैं। इसे हाइपरटेंसिव एन्सेफेलोपैथी कहते हैं, जिसके कारण सिर में तेज दर्द होता है।