डाइट की जिन चीजों को सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक माना जाता है, नमक उनमें से एक है। अध्ययनों से स्पष्ट हो चुका है कि ज्यादा नमक खाना ब्लड प्रेशर बढ़ाकर दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना नमक का सेवन कम से कम करने की सलाह देते हैं।
घर पर बनने वाला खाना हो या फिर अचार, पापड़, नमकीन और पैकेट वाले स्नैक्स इन सबमें नमक मौजूद होता है। नमक खाने का स्वाद बढ़ाता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आमतौर पर ज्यादा नमक खाने को हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असर हड्डियों की सेहत पर भी पड़ सकता है?
क्या वास्तव में ज्यादा नमक खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं? अगर हां तो कैसे, आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।