फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: पेनकिलर खाने के बाद भी नहीं जा रहा सिरदर्द? इन कारणों को न करें नजरअंदाज

Sun, 15 Nov 2026 08:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Frequent Headache: बार-बार सिरदर्द होने के पीछे तनाव, माइग्रेन, नींद की कमी और डिहाइड्रेशन जैसे कारण हो सकते हैं। बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर भी सिरदर्द का कारण बन सकता है। सही कारण जानने के लिए बीपी जांच और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 4
सिरदर्द बार बार क्यों होता है? - फोटो : Amarujala.com/AI
सिरदर्द बहुत आम समस्या है। तनाव, नींद पूरी न होने या कभी लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करने के कारण सिर में दर्द होने लगता है। लेकिन अगर आपको बार-बार सिरदर्द की समस्या रहती है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।

कई बार सिरदर्द के पीछे हाई ब्लड प्रेशर भी एक कारण हो सकता है। हाई बीपी को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों में इसके शुरुआती चरण में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते। बढ़े हुए ब्लड प्रेशर की स्थिति में सिरदर्द हो सकता है। इसके अलावा माइग्रेन और आंखों की कमजोरी भी बार-बार सिरदर्द का कारण बन सकती हैं।

ऐसे में यह समझना जरूरी है कि सिरदर्द के पीछे असली वजह क्या है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें सिर में दर्द की दिक्कत होना बहुत आम है। हालांकि अगर आपको बार-बार सिरदर्द होता है या फिर सुबह उठने के बाद ये दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो इसके पीछे की वजह को समझने के लिए डॉक्टर से मिलकर जांच जरूर करा लें। 

हाई ब्लड प्रेशर में क्यों होता है सिरदर्द?

डॉक्टर बताते हैं, जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तब सिरदर्द की समस्या हो सकती है। खासकर 180/120 या इससे अधिक हो, तो यह हाइपरटेंसिव क्राइसिस की स्थिति हो सकती है। इस दौरान तेज सिरदर्द, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और देखने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
 
  • जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा हो जाता है, तो खोपड़ी और मस्तिष्क के भीतर का दबाव भी बढ़ने लगता है जिससे सिरदर्द महसूस होता है। 
  • इसी तरह से अत्यधिक दबाव के कारण मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर खिंचाव पड़ता है और वे सूज सकती हैं। इसे हाइपरटेंसिव एन्सेफेलोपैथी कहते हैं, जिसके कारण सिर में तेज दर्द होता है।
विज्ञापन

3 of 4
तनाव के कारण सिरदर्द - फोटो : Freepik.com
स्ट्रेस में रहते हैं तो भी हो सकती है परेशानी
 
  • लगातार मानसिक तनाव में रहने से सिर और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। इससे टेंशन टाइप हेडेक होता है। इसमें सिर के दोनों तरफ दबाव या कसाव जैसा महसूस होता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से सिरदर्द बार-बार हो सकता है।

माइग्रेन की समस्या
 
  • माइग्रेन में अक्सर सिर के एक तरफ तेज या धड़कन जैसा दर्द होता है। इसके साथ उल्टी, मतली, रोशनी और तेज आवाज से परेशानी भी हो सकती है। कुछ लोगों को सिरदर्द से पहले आंखों के सामने चमकती रोशनी या धुंधलापन भी महसूस होता है।
विज्ञापन

4 of 4
नींद की कमी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe Stock
नींद की कमी से हो सकती है दिक्कत

पर्याप्त नींद न लेना और शरीर में पानी की कमी भी सिरदर्द को बढ़ा सकती है। पानी की कमी होने पर शरीर के सामान्य कामकाज पर असर पड़ता है। वहीं, नींद पूरी न होने से दर्द के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है।

डॉक्टर कहते हैं, अगर सिरदर्द अचानक बहुत तेज हो या जीवन का सबसे गंभीर सिरदर्द महसूस हो तो इसे मेडिकल इमरजेंसी समझना चाहिए। बोलने में परेशानी हो, शरीर के एक हिस्से में कमजोरी आए या नजर प्रभावित हो तो तुरंत मेडिकल सहायता लें। अगर बीपी 180/120 या अधिक आए तो तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें