फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम से लेकर पेट की समस्याओं का रामबाण इलाज है लौंग, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Tue, 27 Oct 2020 12:51 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
CLOVE - फोटो : Pixabay
गर्मी का मौसम जा रहा है और ठंड दस्तक देनेवाली है। बदलते मौसम में होनेवाली बीमारियों से खुद को बचा पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। सेहत से जुड़ी कुछ ऐसी परेशानियां होती हैं, जो होती तो छोटी हैं, लेकिन नजरअंदाज करने पर भारी पड़ सकती है। क्या आप जानते हैं कि कई बीमारियों का समाधान हमारे किचन में ही मौजूद होता है। मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली छोटी सी लौंग कई बीमारियों में फायदा पहुंचाती हैं। लौंग औषधीय गुणों का खजाना है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड पाया जाता हैं। सर्दी-जुकाम से लेकर कई तरह की बीमारियों में इसके इस्तेमाल से राहत मिलती है।
विज्ञापन

2 of 5
Cold Cough - फोटो : social media
सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर मुंह में साबुत लौंग रखने से बहुत आराम मिलता है। सर्दियों में यह शरीर में गर्मी लाता है। लौंग को चाय में डालकर पीना भी फायदेमंद होता है। सर्दी के साथ गले में होने वाले दर्द में भी लौंग आराम देता है।
विज्ञापन

3 of 5
पेट में गैस - फोटो : pixabay
पेट से संबंधित बीमारियों में लौंग बहुत असरदार है। अपच, पेट में गैस या फिर कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए लौंग काफी फायदेमंद होती है। सुबह खाली पेट एक ग्लास पानी में लौंग के तेल की कुछ बूंदें डालकर पीने से बहुत आराम मिलता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कुछ लोगों को मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है, उनके लिए लौंग बहुत फायदेमंद है। हर रोज सुबह मुंह में साबुत लौंग रखने से बदबू दूर होती है। ऐसा एक महीने तक करना फायदेमंद होगा। कई बार लोग नॉनवेज खाने या सिगरेट-शराब की बदबू दूर करने के लिए भी लौंग चबाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hair Fall - फोटो : Pixabay
जिन लोगो के बाल झड़ते हैं या फिर रुखे रहते हैं, वे लौंग से बना कंडीशनर इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों को लंबा और घना बनाने के लिए भी लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। लौंग को थोड़े से पानी में गर्म करके बाल धोने से भी बाल घने और मजबूत होते हैं।

(अस्वीकरण: यह लेख केवल आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर होता है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें