फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद की सलाह: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इन दो औषधियों को कर लें आहार में शामिल, संक्रमण का खतरा रहेगा मीलों दूर

Mon, 10 Jan 2022 07:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतिरक्षा को कैसे बढ़ाएं - फोटो : iStock
Medically reviewed by-
आचार्य मनीष
(आयुर्वेदाचार्य)
शुद्धी आयुर्वेद, दिल्ली


पिछले दो साल में कोरोना की आई दो लहरों ने हमें इम्युनिटी मजबूत होने के फायदों के बारे में स्पष्ट तरीके से समझा दिया है। फिलहाल देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे ने तीसरी लहर की दश्तक दे दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बचाव के लिए सभी लोगों से लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करने के साथ इम्युनिटी को मजबूत बनाने वाले उपाय करते रहने की सलाह दे रहे हैं। इम्युनिटी को मजबूत बनाने के तरीकों की बात हो तो आयुर्वेद को सबसे कारगर विकल्प के रूप में देखा जाता रहा है। आयुर्वेद में कई सारी ऐसी औषधियां और जड़ी-बूटियां मौजूद हैं जो न सिर्फ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती हैं, साथ ही कई तरह के बीमारियों के जोखिम को कम करने की भी क्षमता रखती हैं।

हाल के वर्षों में पश्चिमी देशों में भी आयुर्वेद का उपयोग बढ़ा है। कई औषधियों पर किए गए अध्ययनों में भी इसके स्वास्थ्य को लेकर बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। कोरोना के दौर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आइए ऐसी ही दो कारगर औषधियों के बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इम्युनिटी बढ़ाने वाली औषधियां - फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं आयुर्वेदाचार्य?
अमर उजाला से एक बातचीत में शुद्धी आयुर्वेद के संस्थापक और आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष बताते हैं, वैसे तो आयुर्वेद में कई सारी औषधियों के बारे में बताया गया है जिनको आहार में शामिल करके आप स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। पर जब बात प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने की हो तो ऐसे में जिन दो औषधियों को सबसे कारगर माना जाता है वह हैं लौंग और काली मिर्च। इन दोनों में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ संक्रमण से सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
लौंग के फायदे - फोटो : istock
लौंग के औषधीय गुण
अध्ययनों से पता चलता है कि लौंग कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है जिनकी शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। मसाले के रूप में हर घर में इसका उपयोग किया जाता रहा है। लौंग में  विटामिन-के, मैंगनीज और फाइबर के साथ कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए इसका सेवन करना लाभदायक माना जाता है।

4 of 5
काली मिर्च के लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
काली मिर्च के औषधीय गुण
लौंग की ही तरह से काली मिर्च को भी पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन की समस्या को कम करते हैं। इसके अलावा ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी लौंग को फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने और आंत को स्वस्थ रखने में भी इसे काफी कारगर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काढे़ का सेवन है फायदेमंद - फोटो : Pixabay
कैसे करें इसे आहार में शामिल?
आचार्य मनीष बताते हैं कोरोना के इस दौर में काढ़े में लौंग और काली मिर्च को मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है। भोजन में मसाले के रूप में इसे प्रयोग में लाया जा सकता है। इन दोनों का नियमित सेवन आपको मौसमी बीमारियों के जोखिम से बचाने में भी सहायक हो सकता है। हालांकि ध्यान रखें, सेवन नियत मात्रा में ही किया जाना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें