Shortness of Breath While Climbing Stairs: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना या थोड़ी दूर चलने पर थकान महसूस होना एक आम बात हो गई है, जिसे ज्यादातर लोग अनदेखा कर देते हैं। वे इसे अपनी शारीरिक फिटनेस की कमी या बढ़ती उम्र का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। थोड़े मेहनत पर ही सांस फूलना सिर्फ एक लक्षण नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि आपके फेफड़े या हृदय ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
यह स्थिति शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण होती है, जिससे अंगों को उनके कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिल पाती। अगर इसे समय पर पहचाना न जाए तो यह जानलेवा बीमारियों का रूप ले सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि अगर किसी को ऐसे लक्षण दिख रहे है तो ये किन बीमारियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है।