आंखों में जलन-लालिमा की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
स्वास्थ्य पर क्या असर होता है?
आंसू गैस के संपर्क के कुछ सेकंड के भीतर आंखों में जलन, आंसू आने और आंखें खोलने में कठिनाई होने लगती है।
- नाक से पानी बहने, छींक, गले में जलन, लगातार खांसी और सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है।
- त्वचा पर संपर्क होने पर लालिमा, जलन, खुजली और चुभन महसूस हो सकती है।
- अस्थमा, हृदय रोग, बुजुर्ग, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं में इसके अधिक जोखिम देखे जाते रहे हैं।
अधिकांश लोगों में ये दिक्कतें थोड़े समय के लिए बनी रहती हैं। लेकिन पहले से सांस के मरीजों में दिक्कतें ज्यादा हो सकती हैं। हालांकि लंबे समय तक या ज्यादा मात्रा में बंद जगहों में इसके संपर्क में रहने से स्थायी नुकसान हो सकता है। इससे अंधेपन, ग्लूकोमा, आंखों पर निशान पड़ने, मोतियाबिंद और अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों का खतरा हो सकता है।