फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: सिर्फ हृदय रोग ही नहीं, इन वजहों से भी हो सकता है आपकी छाती में दर्द, लक्षणों को न करें अनदेखा

Mon, 28 Mar 2022 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
छाती में दर्द क्यों होता है? - फोटो : iStock
शरीर के किसी भी अंग में होने वाले दर्द को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए, वहीं अगर यह दर्द आपकी छाती में है तो स्थिति को और भी गंभीरता से देखने की आवश्यकता है। आमतौर पर छाती में होने वाले दर्द को हृदय रोगों के प्रमुख कारण के तौर पर देखा जाता है, पर हर बार इसी समस्या को जिम्मेदार समझना सही नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हृदय रोगों के अलावा भी कई अन्य स्थितियों में आपकी छाती में दर्द की समस्या बनी रह सकती है। ऐसे में लक्षणों की पहचान करके स्थिति का सही निदान और समय पर इलाज किया जाना आवश्यक होता है। इसमें बरती गई किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

छाती में होने वाला दर्द हर बार गंभीर स्थितियों का ही कारण हो, ऐसा भी आवश्यक नहीं है। कुछ सामान्य सी समस्याओं में भी आपको दर्द का अनुभव हो सकता है जो आसान उपायों से ठीक भी हो जाता है। पर इसके लिए जरूरी है कि आप दर्द के सही कारणों का समय रहते पता लगा लें। हृदय रोगों के कारण होने वाले दर्द में आपात चिकित्सा की जरूरत हो सकती है, इसे हल्के में लेने की गलती न करें। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि हृदय रोगों के अलावा और किन स्थितियों में आपकी छाती में दर्द हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
सीने के दर्द के कारण - फोटो : getty images
मांसपेशियों में सूजन की समस्या
पसलियों के आसपास की मांसपेशियों और टेंडेंट्स में सूजन के परिणामस्वरूप भी सीने में लगातार दर्द हो सकता है। यह दर्द आपकी गतिविधि के साथ बढ़ता जाता है। सूजन की समस्या के कई अंतर्निहित कारण हो सकते हैं, जिसका समय पर निदान और इलाज किया जाना आवश्यक होता है। यदि आपको कुछ दिनों से लगातार दर्द का अनुभव होता रहा है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। 
विज्ञापन

3 of 5
पसलियों की समस्या में दर्द - फोटो : Pixabay
पसलियों में चोट
किसी दुर्घटना या किसी भी तरह की चोट, पसलियों में दर्द का कारण बन सकती है, जिसे आमतौर पर छाती का सामान्य दर्द समझ लिया जाता है। चोट लगना, पसलियों के टूटने और फ्रैक्चर होने के कारण भी सीने में दर्द हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति की पसली टूटी हुई है तो उसे अत्यधिक दर्द महसूस हो सकता है। यह आपात स्थिति है जिसमें तुरंत डॉक्टरी मदद की आवश्यकता होती है। 

4 of 5
छाती में दर्द की समस्या - फोटो : iStock
पेप्टिक अल्सर की स्थिति में दर्द
पेप्टिक अल्सर, पेट की परत में घाव की समस्या होती है, ऐसी स्थिति में छाती में दर्द की समस्या होती रहती है। कई तरह की सामान्य ओवर-द-काउंटर दवाइयों की मदद से आमतौर पर पेप्टिक अल्सर के कारण होने वाले दर्द से राहत मिल सकता है। हालांकि बिना जांच या डॉक्टरी सहायता के स्थिति का सही अंदाजा लगा पाना कठिन हो सकता है, इसलिए समय पर इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्थमा रोगियों को छाती में दर्द - फोटो : iStock
अस्थमा रोगियों में दर्द
अस्थमा एक सामान्य श्वास विकार है जो वायुमार्ग में सूजन के कारण होती है। इस स्थिति में भी सीने में दर्द की समस्या बनी रह सकती है। दर्द के अलावा अस्थमा के कारण सांस की तकलीफ, खांसी और घरघराहट जैसी दिकक्तों का होना भी सामान्य है। अस्थमा के रोगियों को विशेष देखभाल और सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, क्योंकि कुछ सामान्य सी स्थितियों में यह समस्या ट्रिगर हो जाती है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें