हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ऑस्कर 2022 के दौरान हुई एक घटना को लेकर चर्चा में हैं। वह ऑस्कर विजेता तो बने ही हैं साथ ही इसी से संबंधित एक और घटना इन दिनों सुर्खियों में है। असल में अभिनेता विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को भरी महफिल में मुक्का मार दिया, यह खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया जिससे नाराज विल ने उन्हें मुक्का मारा। विल स्मिथ की पत्नी एक ऑटोइम्यून डिस्ऑर्डर की शिकार हैं जिसके कारण लोगों को आंशिक रूप से गंजेपन की समस्या हो जाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विल स्मिथ की पत्नी को एलोपेसिया एरीटा नामक एक समस्या है। यह एक ऑटोइम्यून विकार है जिसके परिणामस्वरूप अक्सर अप्रत्याशित रूप से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 6.8 मिलियन (68 लाख) लोग इस समस्या के शिकार हैं। आइए इस बीमारी के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।