चीनी या इससे तैयार उत्पादों का अधिक सेवन हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकते हैं। इससे सबसे ज्यादा खतरा डायबिटीज रोगियों को माना जाता है क्योंकि ये न सिर्फ ब्लड शुगर के स्तर पर बढ़ा देती हैं साथ ही मोटापे का भी कारण बनती है, ये दोनों स्थितियां कई प्रकार की जटिलताओं वाली हो सकती हैं। यही कारण है कि ज्यादार लोग वजन और डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल करते हैं।
आर्टिफिशियल शुगर या शुगर सब्स्टिट्यूट, चीनी का एक विकल्प हैं, जो इसी की तरह मिठास देते हैं, जबकि इसमें चीनी आधारित मिठास की तुलना में कैलोरी बहुत निम्न होती है। हालांकि अध्ययनों में इन शुगर सब्स्टिट्यूट को सेहत के लिए सुरक्षित नहीं पाया गया है।
अध्ययनकर्ता कहते हैं, भले ही आप चीनी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव के लिए शुगर सब्स्टिट्यूट का इस्तेमाल कर रहे हैं पर आश्चर्यजनकरूप से ये शरीर के लिए चीनी से भी कहीं ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं।