कपड़ों से बाहर झांकती तोंद छूमंतर हो जाएगी। मात्र दस दिनों के इस प्लान को फॉलो कीजिए और असर देखिए, यकीं नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 9
वजन
- फोटो : getty images
तोंद खूबसूरती बिगाड़ देती है। ज्यादा निकले हुए पेट से कई बीमारियां होने का खतरा भी रहता है। पर घबराएं नहीं, 10 दिन में अपनी जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव करके अपने निकले हुए पेट को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
fitness
सारे जंक फूड खाने छोड़ने होंगे और इसके बदले फल, सब्जियों और दाल खाने पर ज्यादा जोर देना होगा। लो-फेट डेयरी प्रॉडक्टस खाना फायदेमंद रहेगा। पेट कम करने के लिए कार्बोहाईड्रैट खाना खाना बिलकुल छोड़ना पड़ेगा। रोजाना 10 से 12 ग्लास पानी जरूर पियें यह पाचन में भी मदद करेगा। करीब 250 एमएस पानी में 2 चम्मच ऑर्गेनिक सेब का सिरका और 1 चम्मच शहद मिलाकर पूरे दिन में कम-से-कम 2 से 3 बार पियें।
4 of 9
fitness
ज्यादा से ज्यादा उबली हुई सब्जियां खाएं। इससे आपका ब्लड शुगर स्थिर रहेगा। फल और सब्जियां इस दिन भी खाएं पर फलों में केला और सेब खाने से बचें। आप रोजाना एकसरसाइज करते हैं और साथ ही बताई डाइट को भी फॉलो करें। नाश्ते में 50 ग्राम कारबोहाइड्रेट से लें। लो कारबोहाइड्रेट तीसरे दिन आपकी डाइट का हिस्सा रहेगा। बेहतर होगा कि आप 50 ग्राम दलिया खाएं। बाकी दिन आप फ्रूट और सब्जियां खाएं लेकिन 10 से 12 ग्लास पानी पीना न भूलें।
विज्ञापन
5 of 9
fitness
आप पेट कम करने के लिए उकड़ूं बैठ कर सांस लेने और छोड़ने की एक्सरसाइज भी तीसरे दिन से शुरू कर सकते हैं। नाश्ते में सब्जियां लें और खासकर पालक खाएं। दिम में आप खीरा खाएं यह भी फायदा देगा और खीरे को अपनी सलाग में शामिल कर लें। पेट कम करने की एक्सरसाइज करना न भूलें। लेट कर अपने हाथ पीछे की तरफ करके अपने सिर के नीचें रखें और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़कर फर्श पर रखें।
विज्ञापन
6 of 9
fitness
कम फैट वाला दूथ पियें और इस दिन आप एक या दो केले खा सकते हैं। यह आपके शरीर में जरूरी काइब्रोहाईड्रेट के लिए है। आप सब्जियों का सूप भी पी सकते हैं और पौषक तत्वों के लिए सलाद खाने में खाएं। एक्सरसाइज में आप अपनी कमर के बल लेटकर घुटनों और पंजों को मोड़ें और बाहें फैलाएं पर अपनी उंगलियों को ऊपर की तरफ सीधे रखें।
विज्ञापन
7 of 9
fitness
हरी फलियां जरूर खाएं, फलों को खाती रहें और एक्सरसाइज करती रहें साथ ही पानी पीना जारी रखें। नाश्ते में पालक खा सकते हैं और भुना हुआ टमाटर भी खा सकते हैं। दोपहर के वक्त खाने का दिल करे तो आप उबली हुई फूल गोभी खा सकते हैं। एयरोबिक्स एक्सरसाइज कम-से-कम 30 मिनट जरूर करें। ब्रेकफास्ट आप गेहूं से बने ब्रेड के साथ भी कर सकते हैं और बाकी पूरे दिन आप सब्जियां और फल खाना बिलकुल न भूलें।
8 of 9
fitness
रेग्यूलर एक्सरसाइज के अलावा स्विमिंग भी आप शुरू कर सकते हैं। केवल सब्जियां खाएं जिसमे कम कैलोरी हो। इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा। याद रखें सही पाचन पेट कम करने के लिए जरूरी है। रोजाना 40 मिनट दौड़ें, और एयोरबिक एक्सरसाइज करते रहें। नाश्ते में आप साबुत अनाज से बनी चीजें खाएं और फल भी खा सकते हैं। दोपहर के वक्त लो फाइबर चीजें खाएं।
आप रस्सी कूदना भी शुरू करें यह आपका पेट कम करने में सहायक होगी। ज्यादा तेल और ज्यादा मीठा खाने से बचें। दस दिन बाद आप अपने पेट में कमी महसूस करेंगे और पेट कम करने की एक्सरसाइज और डाइट को लगातार फॉलो करते रहें।