फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: व्रत में खाली पेट न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को होगा नुकसान

Thu, 26 Mar 2020 08:43 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि - फोटो : फाइल फोटो
25 मार्च से चैत्र नवरात्रि व्रत की शुरुआत हो चुकी है। मां दुर्गा को समर्पित ये दिन हिंदुओ का एक प्रमुख पर्व है। इस दौरान लोग मां दुर्गा को खुश करने के लिए नौ दिन का व्रत भी करते हैं। हालांकि नवरात्रि में व्रत के दौरान अक्सर लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खाली पेट रहने से पेट में एसिड का लेवल बढ़ जाता है जिस वजह से कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला खाने से होती है सीने में जलन
केले को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। केले में मैग्नीशियम मौजूद होता है जिस वजह से खाली पेट इसे खाने से सीने में जलन होती है। कुछ लोगों को कब्ज की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूध पीने से होता है इनडाइजेशन
दूध को ज्यादातर लोग खाली पेट पी लेते हैं। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन मसल्स को कमजोर करता है। इसके साथ ही खाली पेट से इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है और कफ भी हो सकता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
दही बढ़ाता है एसिड लेवल
व्रत के दौरान खाली पेट दही का सेवन करने से बचना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होता है जो खाली पेट में एसिड के स्तर को बढ़ाता है। जिसकी वजह से पेट में जलन हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
मीठी चीजें बढ़ाती है शुगर लेवल
अक्सर लोग खाली पेट मीठी चीजें खा लेते है। ऐसा करने से बचें क्योंकि खाली पेट मीठी चीजें खाने से शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
चाय न पिएं
ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए नुकसान दायक होता है। खाली पेट चाय पीने से पेट में जलन और सिरदर्द हो सकता है। इसलिए व्रत के दौरान खासतौर पर चाय को खाली पेट पीने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें