कोरोना वायरस दुनियाभर के लिए स्वास्थ्य संकट के रूप में सामने आया है। पिछले कुछ हफ्तों से भारत समेत कई देश इसके बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंतित हैं। कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए दुनिया के कई देशों में रिसर्च हो जारी है, जिनके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
चीन और इटली के बाद कोरोना से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में पिछले दिनों कोरोना के टीके का मानव शरीर पर परीक्षण किया जा चुका है, जिसका निरीक्षण चल रहा है। इस बीच अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना का दावा है कि वह जल्द ही कोरोना का टीका तैयार करने में सफल होगी। आइए जानते हैं कि कोरोना के टीके को लेकर अबतक क्या प्रगति है और यह आम उपयोग के लिए कब तक उपलब्ध हो पाएगा: