किन लोगों को नहीं करना चाहिए यह अभ्यास
- फोटो : iStock
इन लोगों को नहीं करना चाहिए यह योग
योग अभ्यास शुरू करने से पहले प्रशिक्षिक से सलाह लेना और आसन के तरीकों के बारे में जानना आवश्यक होता है। चेयर पोज का अभ्यास वैसे तो सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है पर कुछ स्थितियों में इस योग के अभ्यास को न करने की सलाह दी जाती है।
- घुटने की समस्या वाले लोगों को दीवार का सहारा लेकर यह अभ्यास करना चाहिए।
- पीठ की गंभीर समस्या में इस योग के अभ्यास से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।
- हाल ही अगर टखनों या कूल्हे की सर्जरी हुई है तो भी इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।