कैंसर, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक रहा है। हर साल लाखों लोगों की मौत कई प्रकार के कैंसर के कारण हो जाती है। पुरुषों में लंग्स और प्रोस्टेट कैंसर जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। आनुवांशिकता के अलावा लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता रहा है, स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को इस गंभीर रोग से बचाव के लिए निरंतर उपाय करते रहने की आवश्यकता है।
सर्वाइकल कैंसर के मामले पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। सर्वाइकल कैंसर, महिलाओं के सर्विक्स (योनि को गर्भाशय से जोड़ने वाला हिस्सा) में विकसित होता है। इस कैंसर के ज्यादातर मामले (99%) ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण से संबंधित माने जाते हैं, जो यौन संपर्क के माध्यम से फैलने वाला एक बेहद आम वायरस है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस कैंसर से बचाव के लिए दो उपाय करते रहना सभी महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक हैं। इसकी मदद से आप कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती हैं।